फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करणी सेना का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। करणी सेना ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर भूमाफियाओं के खिलाफ प्रदर्शन कर ज्ञापन जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को सौंपा। कहा कि राजस्व कर्मियों की मिली भगत से भूमाफिया दूसरों की जमीनें अन्य के नाम करा रहे हैं। इस पर रोक लगनी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष शशिकांत तिवारी ने कहा कि तहसील और मुख्यालय पर तैनात राजस्व अधिकारी भूमाफियाओं से मिलीभगत कर अतिक्रमण और दूसरों की जमीन पर किसी और का नाम चढ़वा दे रहे हैं। कहा कि ज्ञानपुर तहसील के गोपालपुर निवासी मृदुला देवी पत्नी विद्याभूषण की जमीन नंबर 195 रकबा 0.483 को कुछ भूमाफियाओं ने मिलीभगत कर 50 रुपये के स्टांप पेपर पर फर्जी इकरारनामा लिखाकर तहसील में पेश कर दिया जिस पर अधिकारियों ने कूटरचित करने वालों का नाम राजस्व खतौनी में चढ़वा दिया। जबकि हकीकत यह है कि मृदुला देवी ने किसी स्टांप पेपर पर इकरारनामा नहीं किया है। चेतावनी दिया गया है कि एक सप्ताह में फर्जीवाड़ा करने वाले भूमाफिया और राजस्व अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं कराई गई तो कार्यकर्ता आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। डीएम ने कार्यकर्ताओं को मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा, पवन कुमार सिंह, अश्वनी चतुर्वेदी, दिनेश उपाध्याय, मंगेश त्रिपाठी, अरुण चतुर्वेदी, आशुतोष पांडेय, आशीष तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें