-सुरक्षा को लेकर रहे कड़े प्रबंध, चक्रमण करती रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपीगंज। जिले के नगर व ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को रमजान माह की आखिरी जुमा (अलविदा) की नमाज सकुशल संपन्न हो गई। जिले भर के 240 मस्जिदों में एक साथ जुमे की नमाज हुई। इस दौरान मस्जिदों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। वहीं एसपी अभिमन्यु मांगलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम भी चक्रमण करती रही। खासकर संवेदनशील इलाकों में पुलिस का पहरा रहा।
गोपीगंज जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद, शाही मस्जिद, मुजाहिद मस्जिद, फैजाने मदीना सहित अन्य मस्जिदों में अकीदत व एहतराम के साथ नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद गोपीगंज मे पेश इमाम हाफिज अनिशुल कादरी, मदीना मस्जिद में हाफिज गुलाम मुर्तुजा, शाही मसजिद सराय महाल मे हाफीज मोहम्मद अवैश, अलीनगर फैजाने मदीना मस्जिद मो अता अत्तारी,मुजाहिद मस्जिद नई बस्ती में पेश इमाम वैश मिस्बाही ने नमाज अदा कराई। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र जामा मस्जिद चकसहाब मे हाफिज फजल व मौलाना हफीज, बरजी खुर्द में मौलाना दिलावर, खानापुर गांधी में मौलाना फतेह मोहम्मद के इमामत में अलविदा की नमाज अदा की गई। इसके साथ ही भगवतपुर,गहरपुर, गिराई, अमवा,लालानगर मे भी अलविदा की नमाज पढ़ी गई।