फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रस के कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा को कमजोर करने और इससे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने का विरोध किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिला प्रभारी दयाशंकर पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार मनरेगा को कमजोर कर रही है। पहले केंद्र सरकार इस योजना में 90 प्रतिशत वित्तीय हिस्सेदारी देती थी, जिसे अब घटाकर 60 प्रतिशत किया जा रहा है। इससे राज्यों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा और गरीब मजदूरों का नुकसान होगा। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि मनरेगा में पहले काम तय करने का अधिकार ग्राम सभा को प्राप्त था। इससे स्थानीय जरूरतों के अनुसार रोजगार मिलता था, लेकिन अब केंद्र सरकार स्वयं काम तय करने जा रही है। यह पंचायतों के अधिकारों पर सीधा हमला है। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश मिश्रा ने कहा कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाना गरीबों, मजदूरों और गांधी जी की विचारधारा पर सीधा हमला हैं। मौके पर दीनानाथ दुबे, प्रेम बिहारी उपाध्याय, राजेश्वर दुबे त्रिलोकी नाथ बिंद, अवधेश पाठक, जजलाल राय, शिवपूजन मिश्रा, रमाशंकर बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें