फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: विद्युत विधेयक-2025 रद्द करने के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले सोमवार को दो दर्जन से अधिक किसानों और खेत मजदूरों ने सिविल लाइन स्थित विद्युत विभाग कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। दो घंटे तक धरना के बाद अधिशासी अभियंता आरके गौतम को ज्ञापन सौंप कर प्रदर्शन समाप्त किया गया। संयुक्त मंत्री इंद्रदेव पाल ने कहा कि विद्युत विधेयक-2025 तत्काल रद्द किया जाए। इससे आम जनता के लिए कुछ नहीं है, बल्कि इसके लागू होते ही बिजली महंगी हो जाएगी। इससे हर आदमी को बिजली का भुगतान कर पाना मुश्किल हो जाएगा। कहा कि उपभोक्ताओं को छलने के लिए स्मार्ट मीटर लाया गया है। इसे लगाना बंद किया जाए। अपनी मांगों में रबी की फसल की सिंचाई के लिए दिन में बिजली आपूर्ति की मांग की गई। साथ ही विभाग में संविदाकर्मियों को स्थायी करने की भी मांग की गई। लोगों ने अधिशासी अभियंता आरके गौतम को ज्ञापन सौंपकर धरना-प्रदर्शन समाप्त किया। इस मौके पर अमृतलाल मौर्य, ज्ञान प्रकाश, जगन्नाथ मौर्य, रामचंद्र पटेल, बनारसी सोनकर, शालिग्राम यादव, सुशील श्रीवास्तव, भूलाल पाल, राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, सेवालाल, सोहन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें