फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मोमबत्ती जलाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपीगंज। नगर के मिर्जापुर तिराहे पर शुक्रवार शाम को कांग्रेसजनों ने मोमबत्ती जलाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम पत्रक भी भेजा गया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष माबूद खान ने कहा कि पिछले दिनों कानपुर के घाटमपुर में दो बेटियों के अस्मत लूटी गई, हत्या कर पेड़ पर शव को लटका दिया गया। इस सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद है। इसी तरह रामपुर में बाबा साहेब अंबेडकर का बोर्ड लगाने को लेकर अनूसूचित जाति के 17 वर्षिय व्यक्ति की मौत पुलिस की गोली से की गई। आरोपियो पर अभी तक कार्रवाही नहीं हो सकी है। सरकार शशांक तिवारी, आकाश मिश्रा, प्रवेश हाशमी, सोनू, नागेश कुमार अग्रहरी, राशिद खान उर्फ गोल्डन, मुस्तफा उर्फ कल्लू, फिरोज, मिनहाज खान, साहब अली आदि ने प्रदर्शन कर विरोध किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें