फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माकपा का तहसील में धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बिजली मूल्य वृद्धि के विरोध में धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सभा में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार के लिए सरकार पर निशाना साधा। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित पत्रक एसडीएम आशीष कुमार मिश्र को सौंपने के बाद आंदोलन समाप्त किया।
विज्ञापन

सभा में किसान नेता इंद्रदेव पाल ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास के मुद्दे गौड़ हो गए हैं। सत्ता में बैठे लोग भोली भाली जनता को जाति औरधर्म में उलझा कर देश को पीछे ले जाने का काम कर रहे हैं। कहा कि आज अर्थव्यवस्था निचले पायदान पर पहुंच चुकी है, लेकिन फिर भी नेता इसे मानने को तैयार नहीं हैं। माकपा जिला मंत्री जगन्नाथ मिश्रा ने कहा कि सरकार ने बिजली के मूल्य वृद्धि से किसानों की कमर तोड़ दी है। जबकि यह सरकार किसानों का हितैषी होने का दावा करती है।
सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। 12 सूत्री पत्रक देते हुए कहा गया कि यदि सरकार बिजली मूल्य वृद्धि वापस नहीं लेती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। समस्या समाधान शीघ्र न होने की दिशा में बड़ा आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। प्रेम बहादुर, अमृतलाल मौर्य, मुरलीधर पाल, रमापति यादव, श्रीराम सरोज, ज्ञानप्रकाश, हृदय लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें