फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित भूमि पर निर्माण रोकने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गोपीगंज कोतवाली के कलनुआं-जंगीगंज निवासी रमेश पाल ने प्रार्थनापत्र एसडीएम सदर योगेंद्र कुमार को देकर विवादित भूमि पर कराए जा रहे निर्माण कार्य को रोकने की मांग की। आरोप लगाया है कि आराजी नंबर 899 सहखाते की भूमि है। विवाद के कारण ही तहसील प्रशासन ने किसी भी निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया है। इस बीच सहखातेदार की एक महिला के नाम आवास आवंटन होने पर तहसील कर्मचारियों की मिलीभगत से निर्माण कराने के लिए आदेश हासिल कर लिया गया। अब उसी भूमि के अधिक हिस्से पर जबरन निर्माण कराया जा रहा है। गत दिनों शिकायत करने पर लेखपाल रमापति सिंह पुलिस के साथ मौके का निरीक्षण कर शांति व्यवस्था कायम रखने का निर्देश दिया, लेकिन मनबढ़ निर्माण कार्य नहीं रोक रहे हैं। मामले की जांच कराकर विवादित भूमि पर निर्माण कार्य रोकवाने का निर्देश पुलिस को दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें