फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तकनीकी खराबी वाले राजकीय नलकूपों को 24 घंटे में ठीक कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को सिंचाई बंधु की बैठक कार्यवाहक अध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

इसमें किसानों ने नहरों में पानी की आपूर्ति बढ़ाने और राजकीय नलकूपों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। इस दौरान अधिशासी अभियंता नहर ने 17 जुलाई तक नहरों को पूरी क्षमता से चलाने का आश्वासन दिया। किसानों ने बिजली व तकनीकी गड़बड़ी के कारण बंद पड़े राजकीय नलकूपों को 24 घंटे में ठीक कराने की मांग भी की।
किसानों ने गड़ौरा रजबाहा और बारीपुर माइनर में पानी की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की। कहा कि यांत्रिक या बिजली की खराबी वाले राजकीय नलकूपों को 24 घंटे के भीतर ठीक कराया जाना चाहिए। किसानों ने विशेष खराबी वाले नलकूपों को भी दो-चार दिन में चालू करने की मांग रखी। किसानों ने धान की रोपाई में आ रही दिक्कतों को देखते हुए 24 घंटे बिजली आपूर्ति की भी मांग की।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी बालकृष्ण शुक्ला ने आह्वान किया कि किसान अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझें और पानी और विद्युत का दुरुपयोग न करें। उन्होंने कृषि कार्य के इस मुख्य समय में पानी का सदुपयोग कर धान की रोपाई करने पर जोर दिया।
अधिशासी अभियंता नहर सुधीर कुमार पाल ने भी किसानों को सामाजिक जिम्मेदारी समझने की सलाह दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि धीरे-धीरे पानी की आपूर्ति बढ़ाई जा रही है और 17 जुलाई तक सभी नहरें पूरी क्षमता से चलेंगी। इससे हर माइनर और रजवाहे में पानी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

अंत में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष मल्लू राम बिंद के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सुनील मौर्य, एके चौबे, श्यामधर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें