उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई ने बुधवार को ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपकर कॉलेज में शिक्षक और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति का भ्रम दूर करने की मांग की। जिलाध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह ने कहा कि 16 अगस्त से कक्षा नौ औरर 12 तक के कॉलेज को खोलने का निर्देश शासन ने दिया है। कालेज को प्रथम पाली में सुबह आठ से दोपहर 12, दूसरी पाली में 12.30 से सायं 4.30 बजे तक खोला जाएगा लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया जा रहा है कौन-कौन विषय के शिक्षक, छात्र कब-कब उपस्थित होंगे। मामले को गंभीरता से लेकर शिक्षक-छात्र उपस्थिति का भ्रमण अविलंब दूर कराया जाए। इस मौके पर ऋषि सहाय पाठक, चंद्रबली पटेल, गोस्वामी विवेकानंद, हरिमोहन यादव, मंजेश सिंह, ज्ञानचंद्र भारती, अजय श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, डा.सुनील सरोज, अरुण मौर्य, जयहिंद आदि रहे।