भदोही। नगर के सभासदों ने बृहस्पतिवार को पुलिस उपाधीक्षक अजय चौहान से मिल कर उन्हें पत्रक सौंपा। मांग किया कि आनंद नगर गजिया ओवरब्रिज के दोनों ओर जाली लगाई जाए। सीओ ने पत्रक प्राप्त कर सभासदों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। पूर्व सभासद दानिश सिद्दीकी के नेतृत्व में पहुंचे सभासदों ने सीओ से कोतवाली में मुलाकात की और उन्हें नागरिक समस्याओं से अवगत कराया। पत्रक देते हुए दानिश सिद्दीकी ने कहा कि गजिया ओवरब्रिज के दोनों छोर पर सेफ्टी जाली लगाई जानी चाहिए। इससे ओवर ब्रिज पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में मौतों को रोका जा सकेगा। लोगों ने बताया कि पूर्व में भी इस आशय का ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक विचार नहीं किया गया। पत्रक देने वालों में सभासद हसीब खान, सुफियान अंसारी, हाजी सुहेल अंसारी, पूर्व सभासद हन्नान अंसारी, भरत जायसवाल, अब्दुल गनी खान आदि रहे।