फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर मानदेय बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। अखिल भारतीय मनरेगा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बुधवार से ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने दो दिवसीय कलम बंद हड़ताल और प्रदर्शन शुरू किया। दोपहर चौरी रोड स्थित खंड विकास कार्यालय पर जुटे एसोसिएशन के सदस्यों ने जमके नारेबाजी की और समान काम समान वेतन की मांग रखी। इसके अलावा लोगों ने लंबित मांगों को तत्काल पूरे करने की बात कही।
विज्ञापन

दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन वक्ताओं ने कहा कि यदि शीघ्र मांगे पूरी न हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे। कहा कि मानदेय बढ़ोतरी के बिना हम काम नहीं करेंगे। धरना में एक दर्जन से अधिक महिलाओं के अलावा तकनीकी सहायक, लेखाकार, कंप्यूटर ऑपरेटर, रोजगार सेवक आदि शामिल रहे। जिसमे मुख्य रूप से चंद्रशेखर यादव, अवधेश कुमार, देवेंद्र कुमार, विनोद कुमार, पुष्पा देवी, छोटेलाल मौर्य, रामकृपाल यादव, अशोक पांडेय, श्रीप्रकाश सिंह, रामसजीवन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें