चौरी क्षेत्र के चकभुईधर गांव निवासी छात्र नेता आकाश दुबे ने शनिवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को ज्ञापन सौंपकर छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की। आकाश ने डीएम को बताया कि कई वर्ष से केएनपीजी कालेज ज्ञानपुर का चुनाव स्थगित कर दिया जा रहा है। बताया कि चुनाव न होने से छात्र विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशान होते हैं। महाविद्यालय प्रशासन की ओर छात्रों की समस्याओं की अनदेखी की जाती हैं। कहा कि छात्रों का प्रतिनिधित्व कमजोर होने का लाभ उच्च शिक्षण विभाग उठाकर कालेज को मिलने सुविधाओं से भी वंचित कर रहा है।