संयुक्त शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल फतेह बहादुर सिंह ने शनिवार जिले में जांच कर अनुपस्थित मिले सहायक शिक्षक शिवकुमार शुक्ला के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश बीएसए को दिया। वह टीम के साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय औराई, बीआरसी पहुंचे। उसके बाद कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ज्ञानपुर, बीआरसी का निरीक्षण किया कर कर्मचारियों की उपस्थिति, अभिलेखों रखरखाव, साफ-सफाई, बच्चों को मिलने वाली योजनाओं का स्टाक रजिस्टर पर विशेष ध्यान दिया। प्राथमिक विद्यालय बभनौटी प्रथम के निरीक्षण में साफ-सफाई न मिलने पर नाराजगी जताई। कंपोजिट विद्यालय उगापुर-औराई के निरीक्षण में शिक्षामित्र पूनम दुबे अनुपस्थित मिली। शिक्षकों में जिम्मेदारी का एहसास दिलाया कि आधुनिक युग में शैक्षणिक कार्यप्रणाली उतना आसान नहीं है जितना समझा जा रहा है। मोहल्ला क्लास की फोटोग्राफ पोर्टल पर भेजा जाए। कंपोजिट विद्यालय घोसिया-औरई के निरीक्षण में सहायक अध्यापक शिवकुमार शुक्ला अनुपस्थित रहे जिनके एक दिन के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया। निरीक्षण की जारनकारी पर बीआरसी डीघ, सुरियावां के शिक्षकों की धड़कन बढ़ी रही।