फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: छात्रसंघ चुनाव की मांग तेज, प्राक्टर को सौंपा पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की मांग तेज होती जा रही है। बृहस्पतिवार को एक बार फिर छात्रों ने चुनाव को लेकर चीफ प्रॉक्टर डॉ. आरपी यादव को ज्ञापन सौंपा। चेताया कि कॉलेज जल्द निर्वाचन अधिकारी नहीं नियुक्त किया गया तो छात्रों आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
विज्ञापन

छात्रनेता धीरज दूबे ने कहा कि छात्र काफी दिनों से छात्रसंघ चुनाव की मांग कर रहे हैँ, लेकिन महाविद्यालय प्रशासन ने नैक मूल्यांकन का हवाला देकर छात्रों को शांत रहने की अपील की थी। महाविद्यालय में नैक मूल्यांकन का कार्य पूरा हो चुका है। ऐसे में अब जल्द छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित की जानी चाहिए। मांग किया कि महाविद्यालय प्रशासन छात्रसंघ चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर जल्द से जल्द चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराएं। पत्रक सौँपने वालों में धीरज दुबे, सूरज यादव, वकील पाल, अरविंद सरोज, संगम सरोज, अमन दुबे, शुभम उपाध्याय, सिद्धार्थ, विशाल पाण्डेय सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें