फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेयर हाउस पहुंची डीएम, ईवीएम की हुई चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित वेयर हाउस पहुंचीं। उन्होंने महाराष्ट्र और बिहार से आई ईवीएम की प्रथम स्तर की जांच कराई। एडीएम शैलेंद्र मिश्र की देखरेख में कर्मचारियों ने ईवीएम की जांच की। एक सप्ताह पूर्व विधानसभा चुनाव को देखते हुए महाराष्ट्र और बिहार से 2040 सीयू, 1780 बीयू और 2200 वीवीपैट जिले को उपलब्ध कराया गया है। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच वेयर हाउस में रखा गया है। उन्होंने बताया कि आयोग मतदान प्रतिशत वृद्धि को लेकर भी गंभीर भी है। कम मतदान वाले बूथों को चिह्नित कर वहां खास जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। महिला और पुरुष मतदाताओं का अनुपात जिन क्षेत्रों में कम है, वहां इसमें वृद्धि पर विशेष जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें