फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष के वित्तीय अधिकारों को रोकने की उठाई मांग

Sun, 18 Jun 2017 01:13 AM IST
bhadohi news
विज्ञापन
सभासद
विज्ञापन
भदोही। नगर पालिका परिषद के 16 सभासदों ने अध्यक्ष के वित्तीय अधिकारों पर रोक लगाने की प्रशासन से मांग की है। सभासदों ने शनिवार को काजीपुर में बैठक कर कहा कि उन्होंने गत 31 मार्च को बोर्ड की बैठक में बहुमत से अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार वापस ले लिए थे इसके बावजूद वे धड़ल्ले से टेंडर कराने के साथ साथ भुगतान कर रही हैं। बैठक के बाद उन्होंने अधिशासी अधिकारी के नाम नगर पालिका में पत्रक सौंपा जिसमे कहा गया कि 31 मार्च के बाद से अध्यक्ष के भुगतानों के लिए वे जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

बैठक में सफीक अहमद ने कहा कि 31 मार्च की बैठक में 15 सभासदों ने वित्तीय अधिकार वापस लेते हुए केवल शासनादेश और वेतन संबंधी भुगतान करने के अधिकार दिए थे। इसके बाद हम सभासदों को भेजी जाने वाली बैठक की कार्यवृत्त भी अब तक नहीं मिली है। बैठक में यह भी कहा गया कि यदि बोर्ड की अनुमति के बगैर पालिकाध्यक्ष ने कोई भुगतान किया तो हम माननीय न्यायालय की शरण लेने को बाध्य होंगे।
गुलाम हुसैन संजरी ने बताया कि गत 9 मई को उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव ने नगर पालिका के 168 निर्माण कार्यों की टेक्निकल आडिट सेल (टीएसी) से जांच कराने का डीण को निर्देश देते हुए आख्या मांगी थी। इसके बाद पुन: 2 जून को डीएम से जांच आख्या की अपेक्षा की गई लेकिन अब तक जांच शुरू नहीं कराई जा सकी है। इसके लिए डीएम से मिलने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक के बाद सभासदों ने नगर पालिका जाकर एक पत्रक ईओ को भी दिया जिसमें पालिकाध्यक्ष के वित्तीय अधिकार खत्म होने की जानकारी देते हुए आगाह किया गया। बैठक में अमजद अली, प्रदीप कुमार, शीला बिंद, हफीजुल्लाह शाह, जाकिर हुसैन, शीला देवी, शबनम बानो, खुशबुन्निसा, साहबेआलम, शाहिद एकराम, रीता देवी, शिवशंकर सरोज, रवींद्र मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें