जिला मुख्यालय पर कोटेदार सिंहपुर-सुरियावां के खिलाफ एएसडीएम जीपी यादव को प्रार्थना पत्र देते ग्
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। सुरियावां क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी दर्जनों कार्डधारकों ने मंगलवार को कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए डीएम के नाम संबोधित शिकायती पत्र एएसडीएम ज्ञानप्रकाश यादव को दिया। आरोप लगाया है कि जिलापूर्ति विभाग की मिलीभगत ने मनबढ़ कोटेदार गरीबों के नाम पर आ रहे राशन की कालाबाजारी की जा रही है। कभी यूनिट घटवाने तो कभी पात्रता सूची से नाम कटवाकर कार्डधारकों को परेशान किया जा रहा है। जब कारण जाने की हिम्मत कोई महिला-पुरुष कार्डधारक करता है उसके साथ दुर्व्यहार कर ऊंची पहुंच की हनक दिखाई जाती है और फर्जी मुकदमो में फंसाने की धमकी देकर प्रताड़ित किया जा रहा है। जबकि दर्जनों अंत्योदय, पात्र गृहस्थी के ऐसे कार्ड बनवाए गए हैं, जिनका न पता है न गांव के निवासी ही है, उनके भी नाम पर प्रतिमाह बड़ी मात्रा में गरीबों का हक डकार लिया जाता है। पूर्व में हो चुकी शिकायतों के बाद भी आपूर्ति विभाग में तैनात अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्रीय निरीक्षक कार्रवाई न कर भ्रष्टाचार को बढ़ा रहे हैं जो विवाद का कारण बन रहा है। मामले को गंभीरता से लेकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई और दुकान को निरस्त कर आरक्षण के तहत संचालित नहीं कराया गया तो कार्डधारक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मामले को गंभीरता से लेकर एएसडीएम ने डीएसओ को निर्देश देकर उचित कदम उठाने को कहा। प्रदर्शन करने वालों में दसमी देवी, सुनीता देवी, शिवकुमार, राजकुमार वनवासी, सुनील गौतम, मोहम्मद अली, शोभादेवी, गुड्डी वनवासी, चमेला देवी, गीता देवी, विमलेश देवी, विकास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।