फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भदोही को वैश्विक ब्रांड बनाने, पर्यटन बढ़ाने और शिक्षा के नए आयामों पर मंथन

विज्ञापन
हमार भदोही कार्यक्रम में पुरस्कृत मेधावी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
भदोही। जनपद के 33वें स्थापना दिवस पर मंगलवार की देर शाम आदित्य गार्डन में आयोजित ‘हमार भदोही’ कार्यक्रम में जिले के समग्र विकास पर विचार-विमर्श हुआ। दो प्रमुख सत्रों में काशी नरेश विश्वविद्यालय के स्वरूप और भदोही कैसे बने ब्रांड विषय पर चर्चा हुई। वहीं मेधावियों का सम्मान हुआ। प्रथम सत्र में हमारे विश्वविद्यालय का स्वरूप कैसा होना चाहिए विषय पर काशी नरेश विश्वविद्यालय की प्रथम कुलपति डॉ. उमा श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय को पूरी तरह आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा। बताया कि शीघ्र ही विश्वविद्यालय में कृषि (एग्रीकल्चर) और पत्रकारिता के पाठ्यक्रम भी प्रारंभ किए जाएंगे। आईआईसीटी निदेशक डॉ. राजीव वार्ष्णेय ने सुझाव दिया।
विज्ञापन

द्वितीय सत्र भदोही कैसे बने ब्रांड विषय पर भारतेन्दु नाट्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. रतिशंकर त्रिपाठी ने कहा कि भदोही में विकास की असीम संभावनाएं हैं। भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद ने कहा कि भदोही से होकर गुजरने वालों के लिए प्रमुख मार्गों पर आकर्षक होर्डिंग और प्रभावी ब्रांडिंग की आवश्यकता है। औराई भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर व मड़ियाहूं अपना दल विधायक डॉ. आर.के. पटेल व भदोही सपा विधायक जाहिद बेग ने कहा कि भदोही की सशक्त ब्रांडिंग से स्थानीय लोगों को रोजगार। जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने कहा कि भदोही में विकास की अपार संभावनाएं और सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने जिले की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। इसी तरह सीईपीसी उपाध्यक्ष असलम महबूब, वरिष्ठ कालीन निर्यातक रवि पाटोदिया ने भी अपने विचार रखे।
प्रख्यात गायक डॉ. विजय कपूर ने गजल और गीतों से मोहा मन कार्यक्रम के संयोजक संजय श्रीवास्तव ने विषय स्थापना करते हुए कहा कि प्रतिवर्ष लगभग 10 करोड़ लोग प्रयागराज से वाराणसी जाने के दौरान भदोही के 60 किलोमीटर लंबे मार्ग से गुजरते हैं।
विज्ञापन

यदि इनमें से केवल एक प्रतिशत लोगों को भी भदोही के पर्यटन स्थलों और कालीन उद्योग से जोड़ा जाए तो जिले की आर्थिक और पर्यटन स्थिति में बड़ा परिवर्तन आ सकता है। इस दौरान सांस्कृतिक सत्र में प्रख्यात गायक डॉ. विजय कपूर ने गजल और गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह रहे मौजूद कार्यक्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी ब्रजेश सिंह, रवि पाटोदिया, चार्टर्ड अकाउंटेंट एके. ठुकराल, डॉ. एके. गुप्ता, डॉ. पीयूष, अजय पांडेय, अश्विनी मौर्य, पीसी जायसवाल, यादवेंद्र रॉय, संगीता खन्ना, निर्यातक भरत मौर्य, एजाज अंसारी आदि मौजूद रहे। अंत में सह-संयोजक संतोष गुप्ता व महेश जायसवाल ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें