फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: वाद-विवाद में दीपांजली प्रथम, रंजीत द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कक्विज, निबंध, वाद-विवाद एवं स्वदेशी मेला का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य डॅा. रमेश चंद्र यादव ने किया। संयोजक डॉ. बालकेश्वर ने नशा मुक्ति पदयात्रा की शुरुआत कराई। वाद विवाद में बीएससी प्रथम सेमेस्टर की दीपांजलि श्रीवास्तव प्रथम, बीए तृतीय सेमेस्टर के रंजीत कुमार यादव द्वितीय और बीएससी पंचम सेमेस्टर की छात्रा आयुषी यादव तृतीय रहीं। इस मौके पर डॉ. अंशु बाला, डॉ. ऊष्मा यादव, डॉ. आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डाॅ. महेंद्र यादव, डॉ. राहुल कुमार, डाॅ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. ज्योति यादव डॉ. रजनीश कुमार द्विवेदी माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें