फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की सीट पर बैठे यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की सीट पर बैठे यात्री अमरनाथ गौड़ (65) की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस जीआरपी-आरपीएफ की मौजूदगी में पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ऊंज थाना क्षेत्र के चकसारनाथ-रोही निवासी अमरनाथ गौड़ परिजनों के साथ बड़ौदा में रहते थे। प्रयागराज संगम तट लगे माघ मेला में स्नान करने के लिए घर आए थे। मंगलवार को गांव के एक व्यक्ति के साथ बड़ौदा जाने के लिए वह पटना-अहमदाबाद ट्रेन जैसे रुकी वैसे बी-वन एसी कोच में 40 नंबर की सीट पर बैठे गए। उसी समय हालत बिगड़ने पर लेटे फिर नहीं उठ सके। सूचना पर आरपीएफ के अजय भारती, जीआरपी के धर्मेंद्र यादव ने एंबुलेंस को बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें