पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर थाना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टीम क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को सुरक्षित मतदान का भरोसा दे रही है। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक भदोही गगनराज सिंह के नेतृत्व में कंपनी कमांडर एसएसबी मनु शाह के नेतृत्व में पैरामिलिट्री फोर्स (एसएसबी) ने कस्बा भदोही, मूसीलाटपुर, राजपुर, प्रजापतिपुर, सरोई,दुलमदासपुर, कंसरायपुर, रामरायपुर, मर्यादपट्टी आदि स्थानों पर भ्रमण किया। इसी तरह ज्ञानपुर प्रभारी अभय कुमार सिंह और प्लाटून कमांडर सीआरपीएफ जसवंत ने ज्ञानपुर के हास्टल चौराहा, मल्लूपुर, मल्लूपुर पसियान, मर्चवार, सनवईया, महरभा, चकहरिवंश पसियान , कंसापुर, काशीराम आवास आदि स्थानों पर रूट मार्च किया।