फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मैजिक की टक्कर से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। थाना क्षेत्र के महराजगंज बाजार में सोमवार को बाजार आये राजकुमार जायसवाल (50) निवासी कंसापुर की मैजिक की धक्के से मौत हो गई। पुलिस के आने तक मैजिक चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कंसापुर निवासी राजकुमार जायसवाल सामान खरीदने बाजार आ रहे थे। इसी बीच एक मैजिक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें सूर्या ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। हालत बिगड़ते ही चिकित्सकों ने बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक चार बच्चों का पिता भी है। प्रभारी निरीक्षक एनपी सिंह ने कहा मामले की जानकारी होने पर मैजिक को कब्जे में लिया गया है। चालक के भाग जाने से गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें