फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: किसानों की उम्मीदों को बेमौसम की बारिश ने किया धराशायी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर तुषारापात कर दिया है। शुक्रवार को दिन में रूक-रूककर बारिश होती रही। इससे खेतों में काटकर छोड़ी गई गेहूं की फसल जहां सड़ने लगी हैं, वहीं खड़ी फसल का रंग भी काला पड़ गया है। फसल की बर्बादी को लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि जिले में शुक्रवार को 16 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मार्च में लगातार मौसम खराब बना हुआ है। महीने के शुरूआत में जहां तीन से चार दिनों तक तेज बारिश और आंधी से फसलें प्रभावित हुई। वहीं दूसरे पखवारे में भी तेज आंधी और बारिश ने तैयार फसल को जमींदोज कर दिया। एक सप्ताह तक मौसम साफ होने से किसान गेहूं की कटाई में जुट गए, लेकिन अब महीने के अंत में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को रूक-रूककर बारिश होने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। खेत में पककर तैयार गिरी हुई गेहूं की फसल बारिश के कारण काली हो रही है। कृषि विभाग 15 फीसदी तक फसल प्रभावित होने का अनुमान जताया है। वहीं नुकसान इससे कहीं अधिक होने की संभावना है। भीखीपुर के किसान जटाशंकर शुक्ल, नगरदह के शोभनाथ यादव, इब्राहिमपुर के अमरजीत, कुरमैचा के राज कुमार बिंद ने कहा कि कटाई के सीजन में बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। अब गेहूं की बालियां काली पड़कर सड़ने लगी है। किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। वहीं दूसरी ओर बारिश के कारण ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज नगर सहित ग्रामीण अंचलो की सड़कें कीचड़ से सन गई है। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम खराब हो गया है। दो अप्रैल तक रूक-रूककर बारिश होने का अनुमान है। गेंहू की फसल के लिए यह बारिश काफी नुकसानदायक है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी एके प्रजपाति ने बताया कि बीमा कराने वाले किसानों को क्षति-पूर्ति का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें