फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके से लौट रही वृद्धा की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के कोठरा गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह मायके से लौट रही गोपीगंज क्षेत्र के कोइलरा गांव निवासी वृद्धा की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। घटना की खबर मिलने के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गोपीगंज थानाक्षेत्र के कोइलरा गांव निवासी लालचंद बिंद अपनी पत्नी बसमत्ती देवी (65) को बैठाकर ससुराल चकौड़ा गया था। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे घर लौटते समय जैसे ही हाईवे पर कोठरा के पास पहुंचा, उसी समय वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही टाटा 407 पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे लालचंद बिंद दूर जा गिरा, लेकिन उसकी पत्नी बसमत्ती देवी पिकअप के नीचे आ गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे कोतवाल सत्यनारायण मिश्रा ने शव को कब्जे मे लेकर औराई कोतवाली ले गए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिकअप को कुछ दूर दौड़ाकर पकड़ लिया। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पत्नी की मौत के बाद लालचंद फफक पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें