फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कालीन बुनकर पर चाकू से जानलेवा हमला, पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुहर्रम पर डीजे बजाने के विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को इब्राहिमपुर गांव में कालीन बुनकर नियाब अंसारी (20) पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। लोग उसे पीएचसी औराई में ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने भी उसे ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले में पांच लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

औराई के चकमसूद, पियरोपुर में मुहर्रम पर बुधवार को निकले जुलूस के दौरान डीजे बजाने को लेकर गांव निवासी इलियास अंसारी के पुत्र नियाब का महथुआं के कुछ युवकों से विवाद हो गया था। हालांकि समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया था। वह बृहस्पतिवार को इब्राहिमपुर में संचालित कालीन कंपनी में कालीन की बुनाई करने चला आया। दोपहर में कंपनी के कार्यालय के बाहर आठ से दस की संख्या में पहुंचे युवकों ने उसे बाहर बुलाया। बाहर निकलते ही युवकों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। हमलावर भाग गए। कंपनी मालिक मेराज ने 108 एंबुलेंस बुलाकर उसे औराई ट्राॅमा सेंटर भेजा। प्रभारी निरीक्षक अरूण दूबे ने कहा कि बुनकर के पिता ने तहरीर में पांच लोगों को नामजद किया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने कहा किआरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें