फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रयागदासपुर में रविवार को सुबह उस समय एक परिवार में चीख-पुकार शुरू हो गई, जब विपक्षियों ने पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल डॉ. श्यामसुंदर पांडेय (65), मालती देवी (62), तारा देवी (40), आयुष (15), पीयूष (10), प्रज्ञा (8) को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। डॉ. श्यामसुंदर पांडेय की हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

प्राथमिक इलाज के बाद तारा देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ससुर डॉ. श्याम सुंदर पांडेय चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन अपने घर में पूजा-पाठ की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान विपक्षी एकराय होकर आए और विवाद कर लिए। रविवार को सुबह जब गांव वालों से उलाहना दिया जा रहा था, तभी आरोपियों ने लाठी-डंडे हमला कर दिया। उप निरीक्षक संतोष राय ने बताया कि प्रयागदासपुर निवासी प्रेमचंद पांडेय, रविंद्र कुमार पांडेय, सत्येंद्र कुमार पांडेय, अजय कुमार पांडेय, विजय कुमार पांडेय, अंजनी पांडेय के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें