फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हत्या कर तालाब किनारे फेंका शव, चेहरे पर गंभीर वार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। सुरियावां कोतवाली के धनापुर गनेशरायपुर गांव में एक 52 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर शव को तालाब के किनारे फेंक दिया। पहचान छुपाने के लिए हत्यारों ने उसके चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया था। देर शाम उनकी पहचान गोपीगंज कोतवाली के अमिलौर गांव निवासी शिव प्रसाद चौबे के रूप में हुई। वह ऑटो चलाते थे और सोमवार को सवारी लेकर घर से निकले थे।
विज्ञापन

सुरियावां कोतवाली के धनापर, गनेशरायपुर गांव के निवासी सुबह टहलते हुए रोड के किनारे तालाब के पास पहुंचे तो वहां क्षतविछत शव देखा। उसका चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। तालाब के किनारे शव मिलने की सूचना पर आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर जुटने लगे। पुलिस भी पहुंच गई।
पहले लोगों को लगा कि चेहरे को तेजाब से जलाया गया लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि किसी वजनी चीज से चेहरे पर प्रहार करके पहचान छुपाने की कोशिश हत्यारों ने की है। डाग स्क्वॉयड की मदद से जांच की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। शव की शिनाख्त भी नहीं हो पाई। देर शाम उनकी पहचान गोपीगंज के अमिलौर निवासी शिव प्रसाद चौबे के रूप में हुई। वह ऑटो चलाकर परिवार का भरणपोषण करते थे।
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों ने बताया कि शिव प्रसाद सोमवार की शाम 6.30 बजे घर से ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर सवारी लेने पहुंचे थे। वहां से सवारी लेकर वे ज्ञानपुर गए। वहां से लौटने के बाद गांव के ही एक व्यक्ति कहीं ले जाना था। उसके घर गए तो वह नहीं मिला। फोन मिलाया तो पता चला कि वह सवारी लेकर ज्ञानपुर चले गए हैं। घर वालों ने रात 8.30 बजे फोन किया तो शिवप्रसाद का नंबर बंद था। रात भर परिजन परेशान रहे। सुबह धनापुर, गनेशरायपुर गांव में शव मिलने की सूचना पर परिवार के लोग थाने पहुंचे और उनकी पहचान की। उनके पांच पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। उनमें से चार बच्चे गुजरात में नौकरी करते हैं। एक बेटा आठवीं कक्षा का छात्र है। तीनों बेटियां अविवाहित हैं और पढ़ाई कर रही हैं। लोगों ने बताया कि शिव प्रसाद काफी सरल स्वभाव के थे। उनका किसी से विवाद भी नहीं था।
-
वर्जन
धनापुर गांव में मिले शव की शिनाख्त हो चुकी है। मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। - राजेश भारती, अपर पुलिस अधीक्षक, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें