भदोही थानाक्षेत्र के लठिया गांव में शनिवार की सुबह एक युवक का शव बहता मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जेब में मिले कार्ड से उसकी शिनाख्त सरईमिश्रानी गांव निवासी संतोष के रूप में हुई। घटना की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।
शनिवार की सुबह लोगों ने नहर में तैरता शव देखा। मौके पर देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण जुट गए। परिवार वालों के मुताबिक संतोष पुत्र तेजधर शुक्रवार को दोपहर अपने ननिहाल लठिया गया था। वहां पर खाना आदि खाकर रात में करीब नौ बजे निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के सिर पर चोट और मुंह से खून निकल रहा था। इसको लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। संतोष मुंबई में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। अभी एक माह पूर्व वह घर आया था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।