फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रात में घर से खाना खाकर दुकान पर सोने गया युवक, सुबह पिता जगाने पहुंचे तो शव देख पैरों तले खिसक गई जमीन

Mon, 16 Sep 2024 01:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही जिले में एक युवक का शव उसकी दुकान में मिला है। घरवालों का कहना है कि रात में खाना खाने के बाद वह रोज की तरह रविवार को भी दुकान पर सोने चला गया। सुबह उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। 
विज्ञापन
रोते - बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के डीघ कटरा बाजार में एक वेल्डिंग वर्कशॉप में सो रहे दिनेश कुमार (23) पुत्र रामबाबू उर्फ बड़के की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक के गले पर निशान मिला है। जिससे उसकी हत्या गला दबाकर किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह, सीओ प्रभात सिंह, फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन

  
यह है पूरा मामला
कटरा बाजार निवासी दिनेश कुमार का घर कटरा टेला मार्ग पर है। वह भाइयों के साथ लगभग 10 वर्षों से घर से लगभग सौ मीटर दूर सड़क पर वेल्डिंग वर्कशॉप चलाता था। उसके बड़े भाई महेश कुमार ने बताया कि रात में वह वर्कशॉप में ही सोता था। 

रविवार रात लगभग 10 बजे खाना खाकर दिनेश वर्कशॉप में सोने चला गया था। सोमवार सुबह लगभग 6 बजे पिता रामबाबू उसे जगाने वर्कशॉप में गए तो वह मृत पड़ा था। बेटे को मृत देख उनके पैर तले जमीन खिसक गई। उनकी चीख- पुकार सुनकर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन


जानकारी होने पर पुलिस के आलाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची। मां मुनेशरा देवी व पिता रामबाबू का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक पांच भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। उसका किसी से कोई विवाद भी नहीं था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एएसपी डॉ. तेजबीर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें