फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से उल्टा लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
सुरियावां के मर्दनशाहपुर में युवक का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
सुरियावां। मर्दनशाहपुर गांव में सोमवार को रहस्यमय हालात में एक युवक का शव पेड़ से उल्टा लटकता हुआ मिला। युवक का पैर पेड़ की डालियों में फंसा था और वह लटक रहा था। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चर्चा रही कि हत्या कहीं और करने के बाद बदमाशों ने शव को वहां ले जाकर पेड़ पर लटका दिया।
विज्ञापन

सुरियावां थानाक्षेत्र के मर्दनशाहपुर गांव में सांसद निधि से बनवाई गई व्यायामशाला के समीप निर्जन स्थान पर एक पेड़ से लटकता हुआ तकरीबन 35 वर्षीय युवक का शव देखकर ग्रामीण चौंक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गांव के उत्तरी छोर पर स्थित व्यायामशाला के आसपास सन्नाटा पसरा रहता है। सुबह कुछ लोग उधर जा रहे थे उसी समय लोगों की नजर पेड़ से लटकते शव पर पड़ी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर कब्जे में ले लिया।
समाचार दिए जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। उसकी शर्ट पर अब्दुल टेलर जंघई का लेबल लगा था। इससे उसके जौनपुर निवासी होने की संभावना जताई जा रही थी। पेड़ पर उल्टे लटकते शव को देखकर आशंका जताई जा रही थी कि यदि पेड़ में पैर फंसता तो वह शोर मचाता। हो सकता है कि बदमाशों ने कहीं और हत्या करने के बाद पर्दा डालने के लिए यहां लाकर पेड़ पर लटका दिया हो। भदोही सीओ भदोही प्रियांक जैन ने कहा कि अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें