घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग।
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। स्थानीय लोग शराब पीने के विवाद में हत्या की आशंका जता रहे हैं। आरोप है कि शुक्रवार रात की पार्टी में चौकी के एक-दो सिपाही भी शामिल थे।
इधर, पुलिस का कहना है कि अत्यधिक नशे के कारण कुएं में गिरने उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ होगी। पुलिस ने पार्टी में शामिल सभी युवकों को हिरासत में ले लिया है। चौरी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आरोपों के आधार पर ही कार्रवाई आगे बढ़ेगी।