नगर के झिलिया पुल के पास बुधवार को एक प्रतिष्ठान के बाउंड्रीवाल के पास अर्ध विक्षिप्त युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। बाद में पंचनामा के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
थाना क्षेत्र के जखाव गांव निवासी लक्ष्मीधर तिवारी का अर्ध विक्षिप्त पुत्र शरद तिवारी (35) मंगलवार की देर रात दो बजे घर से गायब हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। बुधवार को पुलिस को झिलिया पुल के पास एक प्रतिष्ठान के बाउंड्री वॉल के बगल में एक युवक की शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस युवक के शव का फोटो सोशल मीडिया पर डाला, जिसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक की शिनाख्त की। मौके पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह व चौकी प्रभारी मनोज राय ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पंचनामा कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।