फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पटरी के किनारे मिला अधेड़ का शव, ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। माधोसिंह-प्रयागराज रेलखंड पर ऊंज गांव के पास मंगलवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि वह ट्रेन के गेट के पास बैठा रहा होगा और झपकी आने के कारण गिर गया। अब तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। ऊंज थानाक्षेत्र के माधोसिंह-प्रयागराज रेलखंड पर बुधवार की सुबह पटरी के किनारे एक क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक रमाकांत यादव ने बताया कि संभवत: वह ट्रेन के गेट के पास बैठा होगा और झटका लगने से गिर गया होगा। इससे उसकी मौत हो गई होगी। शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। 24 घंटे में शिनाख्त नहीं होती है तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें