फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सड़क किनारे मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना थाना से तीन सौ मीटर दूर प्राथमिक विद्यालय नारेपार के सामने जंगीगंज धनतुलसी मार्ग की पटरी पर एक 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति मृत पाया गया।
विज्ञापन

लोगों की सूचना पर पहुंची पीआरबी उसे एंबुलेंस से सीएचसी डीघ ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृत व्यक्ति कई घंटों से सड़क की पटरी पर औंधे मुंह पड़ा था।
नशे की हालत में समझ किसी ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब घंटों बीत गया तो लोगों को आशंका हुई।
ग्रामीणों ने कोइरौना पुलिस को फोन से जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे डीघ सीएचसी ले आई। जहां जांच के बाद डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोइरौना थाना प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि मृत व्यक्ति की पहचान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें