फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज नगर के मिर्जापुर रोड के गणेश मंदिर परिसर स्थित कुएं में बुधवार की सुबह एक वृद्ध का शव उतराया मिला। तीन दिन पूर्व घर से गायब छोटेलाल का शव मिलने से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। फायर ब्रिगेड के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

गोपीगंज नगर के खड़हट्टी मोहाल निवासी छोटेलाल गुप्ता (65) 14 दिसंबर की शाम को अचानक लापता हो गए। परिवार वालों ने काफी खोजबीन के बाद गुमशुदगी की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। तीन दिन से परिवार के सभी सदस्य किसी अनहोनी को लेकर चिंतित थे कि बुधवार की सुबह सात बजे कुएं में शव मिलने की सूचना मिली। शोरगुल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ कुएं के पास जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ की मदद से शव को कुएं से बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। फायर ब्रिगेड की मदद से शव को बाहर निकाला गया। कोतवाल केके सिंह ने कहा कि परिजनों ने तहरीर नहीं दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण सामने आ सकेगा। मृतक के तीन बेटे हैं। जिसमें एक डीजे संचालक, एक शिक्षक और व्यापारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें