फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ के कार्यों की जांच करेंगे डीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार को लेकर जहां जीरो टोलेरेंस की बात करते हैं वहीं जिले में अधिकारी भ्रष्टाचार में संलिप्त है। 45 लाख के घोटाले में फंसे एडीओ डीघ के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। सीडीओ ने 11 ग्राम पंचायतों में हुए कार्यों की जांच के लिए डीडीओ जयकेश त्रिपाठी को नामित किया है। हालांकि सप्ताह भर बाद भी डीपीआरओ कार्यालय से जरूरी अभिलेख न मिलने से जांच शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

विकास खंड डीघ के सहायक विकास अधिकारी ने निलंबित सचिव के एफटीओ से 45.33 लाख का घोटाला कर लिया था। यही नहीं रोजगार सेवक के भाई के शिव शक्ति फर्म के नाम से एक मुश्त 33 लाख रुपये भुगतान कर दिया गया है। इस मामले में एडीओ पंचायत को निलंबित करने की संस्तुति करते हुए वसूली की कार्रवाई करने का निर्देश जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने दी है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि फर्म के संबंध में वाणिज्यकर विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। तीन बिंदुओं में सवाल किया गया है कि फर्म किस कार्य के लिए पंजीकृत है। यदि पंजीकृत है तो फर्म की ओर से जीएसटी कब और कितना जमा किया गया है। बताया कि इन बिंदुओं पर रिपोर्ट आने के बाद संबंधित फर्म के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि विकास खंड डीघ के जिन ग्राम पंचायतों में घोटाला किया गया है उन गांवों की जांच जिला विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी को सौंपी गई है। पूरे प्रकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई है। जिला विकास अधिकारी ने बताया कि इन गांवों के अभिलेख मांगे गए हैं। करीब सप्ताह भर बाद भी डीपीआरओ कार्यालय से अभिलेख नहीं मिल सका। इस बारे में जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें