फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: धूप होने के बाद 3.7 डिग्री बढ़ा दिन का तापमान, राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोम और सर्द हवाओं के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिले में दो दिनों से मौसम साफ है। शनिवार को धूप खिलने के बाद लोगों ने चैन की सांस ली। धूप होने के बाद अधिकतम पारे में 3.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

तापमान 21 डिग्री सेल्यिसय पर पहुंच गया। शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री और न्यूनतम 6.9 डिग्री सेल्यिसय दर्ज किया गया था। बीते तीन साल की अपेक्षा 10 जनवरी तक पहली बार अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्यियस पहुंचा है।
मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक तापमान में वृद्धि का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। जिले में शनिवार सुबह से ही अच्छी धूप खिली। इसके कारण बाजारों में चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन

शाम पांच बजे के बाद आसमान में बादल दिखे। हवाओं में नमी होने से लोगों को सिहरन का अहसास हुआ। सूर्यास्त के बाद ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव के पास बैठ गए। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोम की सक्रियता कम हुई है।
इसके कारण मौसम साफ हुआ है। बीते एक सप्ताह से शीत लहर और कोहरेे के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई थी। धूप होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
कृषि केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शनिवार को दिन का तापमान में करीब 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

बीते तीन साल में ऐसा पहली बार हुआ है। 10 जनवरी तक तापमान 21 डिग्री के पार पहुंचा है। इससे पहले तापमान 19 डिग्री रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें