फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बेटियों ने दिखाई प्रतिभा, फुटबॉल और कबड्डी में ए टीम विजेता

विज्ञापन
गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज में कबड्डी में जोर आजमाईश करती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
गोपीगंज। पं. गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज का मैदान रविवार को रोमांच और जोश से गूंज उठा। जब बेटियों ने कबड्डी और फुटबॉल का शानदार मुकाबला खेलकर दर्शकों का दिल जीत लिया। फौजी विनोद सिंह ने क्षेत्र की बेटियों को कोच की देखरेख में फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल समेत अन्य खेलों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके संयोजन में फुटबाल और कबड्डी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि मऊ की समाजसेवी डॉ. अलका राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया और मुकाबले का शुभारंभ किया। फुटबॉल मैच में टीम-ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम-बी को 3-0 से हराया। वहीं कबड्डी के रोमांचक मुकाबले में भी टीम-ए ने 25-20 से जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम की कप्तान को मेडल और शील्ड प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, उन्हें हरसंभव सहयोग मिलेगा। खेलों में आने वाली हर समस्या का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर मनोज कुमार सिंह, चंचल सिंह, शिवशंकर गुप्ता, पवन राय, राधेश्याम उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें