कोतवाली क्षेत्र के पूरेगुलाब निवासी सरस्वती देवी ने रविवार को कोतवाली में प्रार्थनापत्र देकर बहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि घर में वह अकेली थी। उसी समय सगी बहू अपने एक अन्य रिश्तेदार के साथ आकर मारपीट कर चोट पहुंचाई। जाते समय कीमती आभूषण और नकदी भी लेकर चली गई। एक दिन पूर्व भी उसने विवाद कर बखेड़ा खड़ा किया था। 112 नंबर पर फोन किया गया। पुलिस पहुंची लेकिन बहू के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर आरोपित बहू को बुलाया गया है, जो एक सप्ताह बाद आने की बात कही है।