फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: खत्म होगी डीएपी की किल्लत, जिले में पहुंची 445 एमटी की खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जिले में बुधवार को 445 एमटी डीएपी की खेप पहुंच चुकी है। एक से दो दिन के भीतर समितियों पर डीएपी पहुंचा दिया जाएगा। गेहूं बोआई के सीजन में समितियों पर डीएपी पहुंचने से किसानों को भागदौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

जिले में बीते कुछ दिनों से बफर गोदाम और समितियों के गोदामों में डीएपी की किल्लत बनी थी। इस कारण गेहूं बोआई की तैयारियों में जुटे किसान परेशान थे। डीएपी की आस में समितियों पर पहुंचने वाले किसानों को वापस लौटना पड़ रहा था। इसे लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
जिले में 52 सहकारी समितियों में इस समय 49 सहकारी समितियां सक्रिय हैं। जहां से किसानों को उर्वरक का वितरण किया जा रहा है। जिले में इस साल कुल 5044 एमटी डीएपी वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें सहकारिता विभाग को 3065 एमटी और प्राइवेट का 1979 एमटी है।
विज्ञापन

विभाग का दावा है कि नवंबर माह के तय लक्ष्य 2730 एमटी के सापेक्ष विभाग के पास 3037 एमटी डीएपी की उपलब्धता है। हालांकि कई सेंटरों पर लगातार डीएपी की कमी को देखते हुए विभाग ने मिर्जापुर के कोरो मंडल प्राइवेट रैक से 45 एमटी और आईपीएल कंपनी से 400 एमपी डीएपी मंगाया है।
इसे एक से दो दिन के भीतर समितियों पर पहुंचा दिया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में कुल 445 एमटी डीएपी की रैक मंगाई गई है। जिसे एक से दो दिन के भीतर समितियों पर पहुंचाकर किसानों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें