फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित छात्र का दिनदहाड़े अपहरण: 24 घंटे बाद भी नहीं मिलने से नाराज परिजनों ने किया चक्काजाम, एसडीएम मौके पर

Fri, 09 Sep 2022 02:33 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

भदोही के सेवासदन इंटर कॉलेज में नौवीं का छात्र जब 24 घंटे के बाद भी अपने घर नहीं लौटा तो परिजनों ने चक्काजाम किया। सैकड़ों की संख्या में आए ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
चक्काजाम करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के सेवासदन इंटर कॉलेज में नौवीं के दलित छात्र के अपहरण को लेकर शुक्रवार को परिजन और ग्रामीणों ने मोढ़ चौकी का घेराव कर कॉलेज के सामने चक्काजाम किया। सैकड़ों की संख्या में आए ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर एसडीएम भदोही और सीओ मौके पर पहुंच गए। सुबह दस बजे तक भदोही- दुर्गागंज मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप रहा। 24 घंटे में छात्र के मिलने के आश्वासन पर जाम खत्म किया।
विज्ञापन

सुरियावां के बीजापुर निवासी छात्र सेवासदन इंटर कॉलेज में नौवीं का छात्र है। गुरुवार को पढ़ने गया, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। बच्चा चोरी के अफवाहों के बीच परिजन संग 100 से अधिक ग्रामीण मोढ़ चौकी के पास पहुंच गए। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। उसके बाद सेवा सदन इंटर कॉलेज के सामने ग्रामीणों ने भदोही- दुर्गागंज मार्ग को जाम कर दिया। इससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया। खबर मिलते ही एसडीएम भदोही चंद्रशेखर और सीओ अजय कुमार चौहान मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने ग्रामीणों को समझाया कि 24 घंटे में छात्र को बरामद कर लिया जाएगा तब जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें