फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के भाई की गिरफ्तारी के लिए दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शिक्षक भर्ती घोटाले में आरोपी डीघ ब्लॉक के बारीपुर गांव के ग्राम प्रधान के भाई की गिरफ्तारी के लिए बृहस्पतिवार की रात प्रयागराज पुलिस और कोइरौना पुलिस ने तीन बार दबिश दी। हालांकि वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस की लगातार दबिश से हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती, रेलवे भर्ती समेत अन्य नौकरियों पर जालसाजों की नजर रहती है। परीक्षाओं में पेपर आउट कर अभ्यर्थियों से मोटी रकम की वसूली करते हैं। बृहस्पतिवार को बारीपुर के ग्राम प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि दूसरा आरोपी उसका भाई पुलिस के हाथ नहीं लगा। रात में प्रयागराज और कोइरौना पुलिस ने भाई की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दो से तीन बार दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। सूूत्रों की मानें तो बारीपुर प्रधान के एक रिश्तेदार का प्रयागराज जिले में दो कॉलेज हैं, जिनके माध्यम से वह प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर आउट कराता है। पुलिस की कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई है। सूत्रों की मानें तो जिले में भी कई लोगों ने गैंग के सहारे नौकरी प्राप्त कर ली है।
डीघ विकास खंड के बारीपुर के ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी के साथ ही प्रधानी पर भी खतरा मड़राने लगा है। जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने कहा कि पुलिस से रिपोर्ट आने पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें