पंचायत भवन बनवाने के लिए मुख्यालय पर प्रदर्शन करते सनकडीह के ग्रामीण। संवाद
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। सदर कोतवाली सनकडीह निवासियों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग डीएम आर्यका अखौरी से की। जवाहरलाल ने आरोप लगाया है कि गांव स्थित सार्वजनिक जमीन पर पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। दबंग बार-बार व्यवधान खड़ा कर निर्माण कार्य रोक दे रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई न होने से गांववासी किसी अनहोनी को लेकर भयभीत हैं। मामले की जांच एसडीएम और सीओ स्तर से कराकर दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का निर्देश दिया जाए। प्रदर्शन करने वालों में रामसागर, दीनानाथ, शि वधनी, गौरीशंकर, पारस, सुरेशचंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।