फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार दुकान में घुसी,दुकानदार घायल

विज्ञापन
चौरी तिराहे पर पान की दुकान में घुसी कार। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
चौरी। बाजार के मुख्य तिराहे पर सोमवार की देर रात एक अनियंत्रित कार पान की दुकान में घुस गई। इससे दुकानदार अनिल चौरसिया (50) घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में हादसा होते ही लोग मौके पर जुट गए। दुकानदार ने बताया कि उसकी मुख्य तिराहे के पास गुमटी में पान की दुकान है। प्रतिदिन की तरह रात लगभग 10 बजे दुकान पर बैठा था। बगल में कार को खड़ी कर सवार कुछ कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने कार में चाभी लगाई वह अचानक बढ़ी और अनियंत्रित हो गई। अभी वह कुछ समझ पाता कि अनियंत्रित कार दुकान मेें घुस गई। ऐसे में दुकान में रखा सारा सामान तो नष्ट हुआ ही दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में उसे हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। उधर, टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास लोग मौके पर जा पहुंचे और दुकादानदार को संभाला। पुलिस को सूचना देते हुए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक रामदरश ने कहा कि कार को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें