फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने भेड़ पालक को पीटा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। चौरी थानाक्षेत्र के जगन्नाथपुर में शनिवार की सुबह 12 मुकदमों के वांछित संग छह से सात की संख्या में मनबढ़ युवक भेड़पालक रामशृंगार पाल के कुनबे को मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें एक की हालत चिंताजनक होने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने केश दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

गांव निवासी रामश्रृंगार पाल ने कहा कि शनिवार को वह परिवार के साथ घर पर बैठे थे कि गांव के छह से सात की संख्या में एक बस्ती के लोग पहुंचे और गाली गलौज कर लाठी से पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आए पासी बस्ती के लोगों को भी मारापीटा। जिससे राकेश पासी, किशुन पाल घायल हो गए। मनबढ़ों ने उसके घर को भी नुकसान पहुंचाया। थाने पर तहरीर देने के बाद भी पुलिस कुछ कार्रवाई नहीं कर रही है। क्रास केस कर दूसरे पक्ष को बचाने में जुटी है। उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी रामदरश ने कहा कि गरीब ही विवाद करते हैं। सीओ औराई अजय कुमार ने कहा कि मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। वांछित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। थाना पुलिस की संलिप्तता मिली तो विभागीय कार्रवाई होगी। वहीं दूसरी ओर धनगर महासभा के मंडल अध्यक्ष अखिलेश प्रकाश पाल ने मामले में न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि थाने की पुलिस हत्या समेत 12 मुकदमों में वांछित चल रहे अभियुक्त के बचाव में लगी है। थाना प्रभारी को न हटाया गया तो वह अनशन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें