फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1636 किसानों को विधायक ने दिया राहत चेक

Sat, 20 Jun 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अभोली के मऊरामशाला गांव में 865 किसानों को 19 लाख 26 हजार का सूखा राहत चेक वितरित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की पीड़ा को समझने का काम सिर्फ सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने किया। प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन


उनके प्रयास से जिले की सभी सड़कें चमकने लगी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा से लोगों का विश्वास उठ रहा है। एक साल से अधिक समय में एक भी काम केंद्र की भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए नहीं किया।

 कार्यक्रम में भोजपुरी गायक अजय दुबे ने गीतों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया। इस मौके पर एसडीएम उमाकांत त्रिपाठी, ब्रह्मदेव तिवारी, मातादान पाल, मुन्ना पांडेय, बुल्लारी शुक्ला, आदित्य राय, दिवाकर शुक्ला, तीर्थराज, अब्बास सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


 इसी तरह ज्ञानपुर विधायक ने गणेशरायपुर गांव में 771 किसानों को 21 लाख आठ हजार का राहत चेक वितरित किया। इस मौके पर शिव प्रकाश, लोधर पाल, चंद्र प्रकाश मौर्य, जगदीश पाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें