फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, चालक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को अज्ञात बाइक की टक्कर से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान शिवकांत गौतम (45) पुत्र बुदुल गौतम, निवासी जगन्नाथपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार शिवकांत किसी कालीन कंपनी में कार्य करते थे और ड्यूटी समाप्त कर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जगरनाथपुर मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से भाग गया। घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरोंं ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिवकांत पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और अपने पीछे एक बेटा सहित परिवार को छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात बाइक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें