गोपीगंज। भदोही साइकिलिंग क्लब के अध्यक्ष अताऊल अंसारी की अध्यक्षता में रविवार को गोपीगंज के बड़ा चौराहे से पर्यावरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता साइकिल यात्रा निकाली गई। कहा गया कि साइकिल चलाना संपूर्ण व्यायाम होता है।
यात्रा में शामिल लोगों ने पड़ाव, जोगनिका, कठौता, चहरपुर, हरदेवपुर चकमांधाता, मिनी स्टेडियम, धारा विशंभरपट्टी का भ्रमण किया। इसमें वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा, हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहें मस्त रहें, करो योग रहो निरोग, हम सबने ये ठाना है भदोही को स्वस्थ बनाना है... के नारे लगाए गए।
बिरनई प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुश्ताक अंसारी ने कहा कि एक-एक योग शरीर के एक-एक अंग के फायदे के लिए होता है, लेकिन साइकिल चलाना संपूर्ण व्यायाम होता है। यात्रा में बेचन सिंह, शशिकांत पांडेय, सत्यदेव यादव, मनीष पांडेय, आफताब आलम, अबरार हाशमी, अनिल बिंद, प्रमोद मौर्या, कमलेश कश्यप, महेंद्र यादव, मंजूर आलम, महमूद आलम, प्रवीण सिंह, लक्ष्य सिंह, जीत सिंह, प्रभात पांडेय, अमन गुप्ता, प्रेम गुप्ता, प्रदीप बिंद, अनुराग शुक्ला आदि रहे।