नगर के बड़ा चौराहे से रविवार की सुबह भदोही साइकिलिंग क्लब की तरफ से स्वास्थ व पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए साइकिल यात्रा निकाली गई। यात्रा ज्ञानपुर रोड, फूलबाग होते हुए पुरेगुलाब पहुंची। जहां संजय सिंह, सीमा सिंह ने चालकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि यदि हम अपने दैनिक जीवन के छोटे-बड़े कार्यों के लिए पर्यावरण के अनुकूल साइकिल को अपना सारथी बना लें तो यह न केवल हमारे शरीर के स्वास्थ रखेगा, बल्कि बीमारियों से दूर रखेगा। उधर, यहां से यात्रा पुन: आरंभ होकर फूलबाग, जोगिनका, कठौता, सोनखरी पहुंची। यात्रा में डाॅ. एसएस यादव, शाइना बानो, नर्गिस बानो, इशरत परवीन, अफरोज, कोमल, माया, बनारसी बिंद, प्रमोद मौर्या, महेंद्र यादव, रितिक कनौजिया, जिगर गुप्ता, अहेम मोदनवाल, राजीव जायसवाल, अनुराग शर्मा, संजय गौतम, विपिन चौधरी, सरफराज अहमद आदि शामिल रहे। संवाद