। पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए भदोही साइकिलिंग क्लब की ओर से रविवार को साइकिल रैली निकाली गई। क्लब के अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में निकली रैली गोपीगंज बड़े चौराहे से शुरू होकर शहीद तिराहा, काली देवी, ककराही, गोपपुर चौराहा, रैपुरी होते हुए बंजारी गांव तक पहुंची। जहां रवीश कुमार यादव के नेतृत्व में लोगों ने पुष्पवर्षा कर साइकिल यात्रियों का स्वागत किया। इस मौके पर प्रवीण श्रीवास्तव, रिंकू यादव, सोनू, मनमोहन यादव, चंद्र कुमार पांडेय माैजूद रहे। संवाद